सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ का दीपावली मिलन समारोह

भिलाई। सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रधान कार्यालय में दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम अकादमी के संस्थापक स्व.गुरूप्रसाद मौर्य (मेहमान भाई) के तैल्य चित्र पर गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अजय कुमार मौर्य अकादमी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी के घर परिवार में हमेशा खुशियां छाई रहे मांगलिक कार्य होते रहे। सबको मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। अकादमी क्या कार्यक्रम हो इसके ऊपर विस्तार से चर्चा किया गया। जिसमें विद्यानंद कुशवाहा, विनोद मौर्य खुर्सीपार, नीता मौर्य (एडव्होकेट) महिला उपाध्यक्ष, राम नगीना कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भविष्य की हमारी क्या योजनाओं हो उसको प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 200 एकड़ में नदी के किनारे हिस्ट्रीकल प्लेस (एैतिहासिक) बनाने की योजना है। अशोक की लाट 501 फीट ऊंचा बनवाना है। जिसको मौर्य धाम के नाम से जाना जाएगा और वह हमारे आस्था का केन्द्र होगा। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को सुनकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का छायाचित्र भी सबके सामने प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सराहा। साऊथ बिहार एक्सप्रेस टे्रन का नाम बदलकर भारत शिल्पी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा जाएगा। इस अवसर पर भाटापारा से प्रेमनारायण कुशवाहा, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार, उमेश सिंह, विशेश्वर कुशवाहा सभी दल्लीराजहरा से, विद्यानंद कुशवाहा अहिवारा पालिका उपाध्यक्ष, रामभजन सिंह, कमलेश कुमार सिंह, हजारी प्रसाद, अशोक कुमार मौर्य, कैलाश मौर्य, आरएस मौर्य, सुभाष मौर्य, बहादुर सिंह, शिव मुनी सिंह इत्यादि समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर राम भजन सिंह कुशवाहा को प्रदेश उपकोषाध्यक्ष एवं कमलेश कुमार सिंह को सक्रिय सदस्य का नियुक्ति पत्र अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव एनएल मौर्य (प्रीतम) ने किया और आभार प्रदर्शन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस मौर्य ने किया।
००००००००००००००००००




