कसारीडीह बोरसी मंडल भाजपा बूथ के अध्यक्ष बने संजय हाडोले

दुर्ग। कसारीडीह बोरसी मंडल भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2019 के अंतर्गत वार्ड 42 बूथ 156 मैं स्थानीय समिति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी मनोज यादव द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष के लिए एक नाम प्रस्तावित हुआ संजय हाडोले जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति देते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इसी के साथ शेष 18 सदस्यों पर भी आम सहमति बनाते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी ने पूर्ण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, दिनेश पाटिल, सुनील राठी, अभय तिवारी, अरविंद लोखंडे, संगीता पाटिल, सलिल झा, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी सिलवानी, सुमित्रा साहू, फ रीद मोहम्मद, योगेश पाटिल, मनोहर, बाबूलाल पाटिल, रवेंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।






